{"_id":"5d38c61f8ebc3e6ca165024e","slug":"temple-will-be-open-all-night-on-july-29-and-30-meerut-news-mrt4349014149","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 व 30 जुलाई को पूरी रात खुला रहेगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 व 30 जुलाई को पूरी रात खुला रहेगा मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 व 30 जुलाई को पूरी रात खुला रहेगा मंदिर
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि को लेकर समिति पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समिति सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक में महामंत्री सतीश सिंघल ने कहा कि शिवरात्रि के दिन सभी सत्तर सहयोगी और सदस्यों को उपस्थित रहना होगा। उन्होंने बताया कि 29 और 30 जुलाई को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा। पूजन और आरती सुबह 4 बजे होगी। इसके बाद भक्त मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है। साथ ही बैरिकेटिंग का कार्य भी पूर्ण हो गया है। मंदिर में भक्तों का प्रवेश गरुण द्वार से होगा और निकास नंदी द्वार से रहेगा। अध्यक्ष महेश बंसल ने बताया कि गरुण द्वार पर ही पर्याप्त लोटे और जल की व्यवस्था की गई है। ऐसे में भक्तों को जल चढ़ाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। मंदिर समिति द्वारा सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए निशुल्क जूता घर, जैनरेटर और मुख्य रुप से प्रसाद स्टॉल की व्यवस्था की गई है। बैठक में धीरेंद्र सिंघल, सुनील गोयल, अतुल अग्रवाल, अनिल सिंघल, अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी, सुधीर गुप्ता, रामजीवन एरन, कैलाश बंसल, संजय बंसल आदि मौजूद रहे।
मेले में सजने लगी दुकानें
बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेड क्वाटर्स के पास झूले आदि लगाए जा रहे हैं। वहीं, अस्थाई दुकानें भी स्वरूप में आने लगी हैं। कुछ लोग दुकानों के टीन शेड लगा रहे हैं।