फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   temperatutre

पारा चला 42 की ओर

Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
temperatutre
फिर तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
 दिन निकलते ही सूरज की तपिश पृथ्वी के आंचल को झुलसा रही है। तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। रात में हुई बूंदाबांदी भी गर्मी को कम नहीं कर सकी। शनिवार को पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के तेवर अभी और भी तल्ख होंगे। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार से फिर मौसम का मिजाज बदल गया।
पारा 42 डिग्री सेल्सियस की ओर चल दिया है। शनिवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दोपहर तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आंकडे़ को पार कर गया। गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इसका असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। दिन में लू के थपेड़ो के चलते कूलर और पंखे भी बेअसर हो रहे है। कूलर और पंखे गर्म हवा फेंक रहे है।
विज्ञापन

शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दो दिन में अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री से अधिक बढ़ चुका है। मौसम कार्यालय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4  और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम आर्र्दता 40 और न्यूनतम 23 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का का कहना है कि रात में गर्मी अधिक थी और हवा बंद होने से लो प्रेशर के कारण बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इससे तेजी से तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम बिगड़ भी सकता है, हालांकि अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है। दिन का पारा जल्द ही 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed