{"_id":"60ddcbaf4ae88c06a050ee4a","slug":"temperature-reached-42-degrees-in-western-up-wednesday-was-the-hottest-in-this-season-chance-of-rain-in-next-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से हाल-बेहाल : पश्चिमी यूपी में 42 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से हाल-बेहाल : पश्चिमी यूपी में 42 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार
Thu, 01 Jul 2021 07:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:35 PM IST
सार
न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से गर्मी लगातार बनी रही। दोपहर भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गर्मी अपने चरम पर है। मेरठ-बागपत समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन भर चली लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। तेज धूप और लू के कारण लोगों के हीट स्ट्रोक की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के समय बाजार व हाईवे सूने देखे गए।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को इस सीजन में पारा अपने शिखर पर पहुंच गया। बागपत जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम भी 29 डिग्री बना रहा। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से गर्मी लगातार बनी रही। दोपहर भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि मानसून के देरी से दस्तक देने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले दो दिन में यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, अलीगढ़ हाथरस और गौतमबुद्धनगर को छोड़कर सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
- तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचें, यदि जाना ही है तो सिर पर
कपड़ा ढककर निकलें।
- शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
- तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
- मौसमी फलों का सेवन करते रहें।
- साफ और ताजा पानी पिएं, ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें।
- बच्चों को नमक, चीनी का घोल दें।
- गंदगी वाले स्थानों पर बिक रही खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ का सेवन न करें।