फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tehsil Samadhan Divas: More complaints of land occupation

तहसील समाधान दिवस: जमीन पर कब्जे की आईं ज्यादा शिकायतें

Wed, 03 Feb 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Samadhan Divas: More complaints of land occupation
मवाना/सरधना। तहसील समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा एसपी देहात ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 107 शिकायतें आई। इनमें से मात्र 13 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं सरधना में कुल 70 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

मवाना में तहसील समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन महेंद्र सिंह गब्रयाल तथा एसपी देहात केशव कुमार ने लोगों की समस्या सुनी। समाधान दिवस में मांगेराम पसवाडा ने सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, शबनम अगवानपुर ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने, परमानंद अमरसिंहपुर ने मेढ़ तोडे़ जाने से रोकने, बॉबी कुमार सलेमपुर ने राजकीय इंटर कॉलेज को दान दी गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने, सोनम तिहाई ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, छोटे लाल मवाना खुर्द ने रोजगार योजना का कार्ड चालू कराने, जगपाल सिंह नंगला सलेमपुर ने नाली चकरोड कब्जा मुक्त कराने, शाहिस्ता काबली गेट ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने की मांग की। रिंकी मवाना खुर्द ने राशन डीलर पर कम राशन देने, जावेद अख्तर हीरालाल ने जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की। तहसील समाधान दिवस में राजस्व की 56, पुलिस की 13, विकास की 8, समाज कल्याण की 3 तथा अन्य विभाग की 27 शिकायतें आईं। कुल 107 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर 13 का ही निस्तारण हो सका। एडीएम प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों से आई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पेंडिंग 10 शिकायतों का किया निस्तारण
सरधना। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम अमित कुमार भारतीय व तहसीलदार ने समस्याएं सुनीं। संबधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पुलिस, राजस्व, स्वास्थ, शिक्षा, विद्युत निगम से संबधित 70 शिकायतें आईं। इसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। वहीं पेंडिंग 20 शिकायतों में से 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed