फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teeth getting spoiled by eating fast food

रिसर्च : फास्ट फूड खाने से खराब हो रहे दांत

Wed, 30 Oct 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
teeth getting spoiled by eating fast food
मेरठ। दांतों की सफाई पर ध्यान न देने और अधिक फास्ट फूड खाने से लोगों के दांत खराब हो रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पिछले नौ महीनों के दौरान आए करीब 30 हजार दंत रोगियों का अध्ययन करने पर यह खुलासा हुआ है। इनमें 45 से 50 प्रतिशत युवा, किशोर और बच्चे हैं।
विज्ञापन

दोनों सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज दांतों में कैविटी (कीड़े लगना) और पायरिया के आए हैं। पायरिया में दांत ढीले होकर हिलने लगते हैं। मसूड़ों से मवाद और रक्त निकलने लगता है। दांतों पर कड़ी पपड़ियां जम जाती हैं और मुंह से दुर्गंध आने लगती हैं। वर्तमान में करीब 15 प्रतिशत युवा पायरिया की चपेट में हैं। रात में मुंह में लार कम बनती है करीब आठ घंटे मुंह बंद रहता है। रात में ब्रश न करने से खाने के कण दांतों में बीच में फंसें रहते हैं, जिससे सड़न के साथ बैक्टीरिया पनपते हैं। यह बैक्टीरिया एसिड छोड़ते हैं, जिससे मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। इसका कारण यह है कि दिन में व्यक्ति खाता है और पानी पीता है, बात करता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम रहता है। दंत चिकित्सकों के मुताबिक, सुबह और रात दोनों समय दांतों पर ब्रश करना चाहिए। सुबह से ज्यादा शाम को ब्रश करना ज्यादा फायदेमंद है। इससे दांत मजबूत होते हैं। इससे पायरिया और दांतों में कीड़े लगने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

सफाई करें, 90 प्रतिशत खतरा हो जाता है कम
जिला अस्पताल की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका चौधरी ने बताया कि नौ माह में 10 हजार से ज्यादा मरीज आए हैं। एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के दांत भी सॉफ्ट ब्रश से जरूर साफ करने चाहिए। दूध पिलाने के बाद भी मुंह की ठीक से सफाई करनी चाहिए, इससे दांतों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा करीब 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात वाले पायरिया, शहर वाले कैविटी से परेशान
मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज अहमद ने बताया कि मेडिकल में 20 हजार से ज्यादा मरीज आए हैं। इनमें देहात के मरीजों में पायरिया ज्यादा निकला है। शहर के मरीजों में कैविटी की समस्या। उन्होंने बताया कि गांव में ब्रश करने का चलन कम है, इससे वह पायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed