{"_id":"60eb429c8ebc3ec76f33e46a","slug":"teenagers-who-went-missing-three-weeks-ago-were-found-working-as-laborers-in-ajhota-village-sardana-news-mrt546932024","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सप्ताह पहले लापता हुए किशोर अझौता गांव में मजदूरी करते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सप्ताह पहले लापता हुए किशोर अझौता गांव में मजदूरी करते मिले
विज्ञापन

सरधना। कुशावली गांव से 23 जून को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए दोनों किशोर लावड़ क्षेत्र के अझौता गांव में एक किसान के यहां मजदूरी करते मिले। उनके मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। एक किशोर के परिजन ने दूसरे किशोर पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों किशोरों ने भविष्य में बिना बताए घर से नहीं जाने की बात कही है।
कुशावली गांव निवासी सूरजपाल ने बेटे (17) की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसके बेटे को गांव का ही एक किशोर बहला फुसलाकर अगुवा कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे किशोर (16) व उसके परिजनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। कुशावली निवासी एक व्यक्ति की अझौता में रिश्तेदारी है। उसके रिश्तेदारों ने उसे सूचना दी कि जिन बच्चों को अगुवा बताया जा रहा है, वह उनके गांव में बिल्लू नाम के किसान के यहां मजदूरी कर रहे हैं। दोनों के परिजन अझौता पहुंचे और उन्हें रविवार को पुलिस के सामने पेश किया। दोनों किशोर ने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए मजदूरी के लिए गए थे। दोनों ने पुलिस से माफी मांगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों के परिजन थाने में डटे थे।