{"_id":"60c915b28ebc3e58b33c5d53","slug":"teenager-sucide-due-to-blackmailing-meerut-news-mrt542924874","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी किशोर ने आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी किशोर ने आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किशोर ने की थी आत्महत्या
मोदीपुरम। दुल्हैड़ा निवासी किशोर दीपक चौहान की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को उसके पिता ने नया खुलासा किया। पिता ने दीपक के दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
दुल्हैड़ा निवासी बसपा के क्षत्रिय समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा दीपक चौहान रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को उसकी साइकिल पावली स्टेशन के पास मिली। इसके बाद पुलिस से जानकारी हुई कि एक किशोर का कटा हुआ शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था। पहचान न होने पर जीआरपी ने उसे मॉर्चरी भेजा था। यहां परिजनों ने उसकी पहचान की।
संदीप चौहान ने बताया कि उसका बेटा काफी दिन से परेशान था। लेकिन उसने किसी से कोई जिक्र नहीं किया। मंगलवार को एक परिचित ने बताया कि बेटे को उसके दोस्त ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। दरअसल उसके दोस्तों ने अपने फोन से दीपक की बात एक लड़की से कराई और रिकॉर्डिंग कर ली। तभी से दोस्त उसके पिता को रिकॉर्डिंग सुनाने को लेकर ब्लैकमेल कर रहे थे। दोस्तों ने उससे कुछ पैसे भी ऐंठे। तंग आकर उनके बेटे दीपक चौहान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फिलहाल चार दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
--