{"_id":"6ab7e560baf77fbc7d0a3b51","slug":"teenager-on-bike-dies-after-being-hit-by-pickup-truck-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113734-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
कुलंजन रजबहे की पटरी पर हुआ हादसा, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया
-गांव के युवक ने घायल हालत में पड़ा देख परिजनों को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कुलंजन रजबहे की पटरी पर शुक्रवार रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर गंभीर से घायल हो गया। घायल किशोर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव टेहरकी निवासी अमन शेख (17) पुत्र अल्ताफ अहमद शुक्रवार रात बाइक से कुलंजन स्थित फूलों की मंडी जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह कुलंजन रजबहे की पटरी पर पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया गया कि हादसे के समय गांव का ही अनस वहां से गुजर रहा था। उसने अमन को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।