फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager dies due to car collision, commotion

सड़क पार करते किशोर को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 24 Dec 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to car collision, commotion
मोदीपुरम। रोहटा रोड पर सिंधावली गांव के सामने सड़क पार करने के दौरान कार की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने रोहटा रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। सिंधावली निवासी मोहसिन (17) पुत्र जमील सड़क पार कर रहा था। इस दौरान रोहटा रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मोहसिन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कंकरखेडा पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर कंकरखेडा के समझाने पर परिजन मान गए, लेकिन उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने काफी देर कार चालक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड बहुत अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। परिजनों ने थोड़ी देर के लिए जाम भी लगाया। बाद में मान गए। हालांकि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसा करने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है। -संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed