फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager dies after taking selfie with running train

रोमांच में गंवाई जान: चलती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने में मौत, लीड लगी होने से नहीं सुनाई दी 'मौत की आहट'

Sun, 27 Mar 2022 10:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नागल
संवाद न्यूज एजेंसी, नागल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

कैलाशपुर रहने वाला अथर शाम 6 बजे अपने एक साथी के साथ रेलवे स्टेशन गया। वह कानों में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर उतर गया। ट्रैक के किनारे चलते-चलते सेल्फी लेने लगा। इस दौरान वह सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager dies after taking selfie with running train
ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागल में रविवार को चलती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने पर एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कानों में लीड लगी होने से उसे ट्रेन और स्टेशन पर बैठे यात्रियों की ट्रैक से हट जाने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैलाशपुर निवासी 14 वर्षीय अथर पुत्र असलम कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शाम करीब 6 बजे वह अपने एक साथी के साथ रेलवे स्टेशन आ गया। इस दौरान वह कानों में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर उतर गया तथा ट्रैक के किनारे चलते-चलते सेल्फी लेने लगा। उसी समय सहारनपुर की ओर से आ रही अहमदाबाद एक्सप्रेस की वह आवाज न सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर बैठे मुसाफिरों ने उसे ट्रैक से हटने को जोर-जोर से आवाज भी लगाई, लेकिन कान में लगी लीड के कारण व सुन न सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। तथा उसका साथी मौके से फरार हो गया। सहायक स्टेशन मास्टर मोहकम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed