{"_id":"684b404fa13fc03bc8009131","slug":"teenage-girl-raped-made-to-sit-in-sarurpur-chc-for-four-hours-humiliated-meerut-news-c-14-1-mrt1051-888514-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, चार घंटे सरूरपुर सीएचसी में बैठाया, अपमानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, चार घंटे सरूरपुर सीएचसी में बैठाया, अपमानित किया
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक किशोरी से आरोपी मुबिश्शर ने दुष्कर्म किया। रात में ही पुलिस ने पीड़िता को सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां पर स्वास्थ्यकर्मियों ने पीड़िता से आपबीती सुनकर अपमानित किया। इतना ही नहीं महिला डॉक्टर नहीं होने के बावजूद उसे चार घंटे देर रात में अस्पताल में बैठाए रखा। सुबह सात बजे उसे मेरठ के लिए रेफर किया।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सरूरपुर थाने पर पीड़िता के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया कि उसकी 15 साल की बहन बुधवार रात करीब एक बजे घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी मुबिश्शर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब उसकी भाभी मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर रात लगभग तीन बजे सरूरपुर थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
-- -- -- --
परिजन ने वीडियो बनाया तो मुंह छिपाने लगे वार्डबॉय
आरोप है कि सीएचसी में रात की ड्यूटी में तैनात चार वार्डबॉय उसे सीएचसी प्रभारी के कार्यालय में लेकर बैठ गए। महिला चिकित्सक नहीं थी फिर भी वार्डबॉय पीड़िता को रात में घंटों तक बैठाकर आपबीती पूछकर और सुनकर उसे अपमानित करते रहे। काफी देर तक जब पीड़िता का मेडिकल नहीं हुआ तो परिजन आपातकालीन वार्ड में उसे देखने गए। पीड़िता वहां नहीं मिली। वीडियो रिकाॅर्ड करते हुए सीएचसी प्रभारी के कार्यालय में पहुंचे तो सीएचसी कर्मचारी पीड़िता के साथ अमानवीय व्यवहार कर उसका मजाक उड़ा रहे थे। मोबाइल में वीडियो बनता देख आरोपी मुंह छिपाते हुए भागने लगे। आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया है। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
-- सरूरपुर पुलिस ने रात में ही मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया था। सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पीड़िता से पूछताछ क्यों की, इसकी जांच कराई जाएगी। परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे और वायरल वीडियो को भी देखा जाएगा। दोषी पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
जांच कर कार्रवाई होगी
सरूरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह का कहना है कि रात में महिला चिकित्सक नहीं होने के चलते पीड़िता का मेडिकल नहीं किया जा सकता है। बल्कि उसे रेफर किया जाता है। उन्होंने लाइट व अन्य समस्या आने पर रात में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को उनके कार्यालय में बैठकर काम करने की इजाजत दी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। यदि पीड़िता के साथ में अभद्रता की गई है तो कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।