फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl molested; family members beaten up upon protesting

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों को पीटा

Wed, 21 Oct 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl molested; family members beaten up upon protesting
- घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। बुजुर्ग महिला समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी बहन दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि 19 अक्तूबर की रात करीब सात बजे उसकी बहन अन्य लड़कियों के साथ पूजा कर रही थी। इसी दौरान गांव निवासी हर्षवर्धन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोप है कि इसके बाद हर्षवर्धन, सुशील, रामनरेश, योगेश, भारतभूषण और ईशांत लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed