फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl missing from home, FIR registered for kidnapping

Meerut News: अपराध डायरी

Tue, 21 Apr 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing from home, FIR registered for kidnapping
घर से निकली किशोरी लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दोपहर के समय किसी काम से गांव में ही दुकान पर गई थी। काफी देर किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश की। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि जल्द किशोरी को तलाश लिया जाएगा। अज्ञात में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
-
तमंचे के साथ आरोपी पकड़ा
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने मंगलवार को हापुड़ रोड के पास चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा। युवक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लक्खीपुरा निवासी बबलू के रूप में हुई। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
तीन तलाक का वांछित को पकड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की नाजिश ने मार्च में थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि पति जुबैर व ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट व अभद्रता करते थे। मार्च में महिला को पीटकर घर से निकाल दिया था। इस दौरान उसे पति ने तीन तलाक दे दिया था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई थी। मंगलवार को पुलिस ने पति जुबैर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed