{"_id":"68c734712e3548f0d90724d4","slug":"teenage-girl-kidnapped-and-raped-meerut-news-c-14-1-mrt1051-976503-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में एक युवक 14 साल की किशोरी को अगवा कर ले लिया। आरोप है आरोपी ने उसके साथ कई स्थानों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के परिजनों ने जबरन उसकी उससे शादी करा दी। एक साल बाद पीड़िता किसी तरह से चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता के पिता ने मेडिकल थाने पर आरोपी अजय, उसकी मां, बहन और ममेरे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अजय मूलरूप से मुजफ्फरनगर के मांडी गांव का रहने वाला है। वह सराय काजी गढ़ रोड पर रह रहा था। आरोपी गत वर्ष 16 अगस्त को उसकी 14 साल की बेटी को अगवा कर ले गया था। वह उसे छत्तीसगढ़ ले गया। आरोप है कि वहां उससे दुष्कर्म किया। गांव लाकर आरोपी के परिजनों ने जबरन उसकी शादी एक मंदिर में ले जाकर आरोपी के साथ करा दी। इसके बाद आरोपी ने उसे दौराला क्षेत्र के एक गांव में तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। वह 11 सितंबर को किसी तरह भाग कर अपने घर आ गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी अजय और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- --