{"_id":"686590ecd0c9804d1907fde4","slug":"teen-dies-one-injured-in-collision-between-two-bikes-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108826-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव राजपुर मोमन निवासी 17 वर्षीय अंकित पुत्र कुशपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका तहेरा भाई कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अंकित अपने तहेरे भाई कुणाल के साथ किसी काम से गांव मुल्हेड़ा गया था। वापसी के दौरान वह गांव खेड़ा के बाहरी छोर पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुणाल और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में भर्ती कराया गया, जहां से कुणाल की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंकित का शव गांव लेकर पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक युवक के परिजनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।