फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Technical glitch in scholarship portal troubles thousands of students

Meerut News: छात्रवृत्ति पोर्टल में तकनीकी खराबी, हजारों छात्र परेशान

Tue, 18 Nov 2025 07:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Technical glitch in scholarship portal troubles thousands of students
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संघ ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संघ ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन सिस्टम में आ रही तकनीकी खामियों को लेकर समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशकों को पत्र लिखकर तत्काल सुधार की मांग की है।

संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजीव गुप्ता ने पत्र में बताया कि आवेदन करते हुए सभी चरण पूरे करने के बाद भी ओटीआर नही मिल रहे। इस कारण न तो नए आवेदन हो पा रहे हैं और न ही पुराने आवेदनों का नवीनीकरण। इस कारण बड़ी संख्या में पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या ओटीआर का समय निर्धारण है। ओटीआर सुबह 6 बजे या रविवार को देर रात में ही हो पाता है। ज्यादातर छात्र साइबर कैफे पर निर्भर हैं। देर रात या सुबह-सुबह ओटीपी के लिए छात्राओं से संपर्क करना कैफे संचालकों के लिए असंभव है। डॉ. गुप्ता ने निदेशकों से अनुरोध किया है कि ओटीआर की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए जाएं। पत्र की प्रति प्रदेश के सभी जिला समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को भी भेजी गई है ताकि वे भी निदेशालय को इस गंभीर समस्या से अवगत कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed