{"_id":"5fb9726d8ebc3ec5ef0318dc","slug":"team-reached-hastinapur-for-shooting-from-mumbai-mawana-news-mrt51205558","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से शूटिंग के लिए हस्तिनापुर पहुंची डायरेक्टर अनूप ठाकुर की टीम, कई सीन किए शूट और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से शूटिंग के लिए हस्तिनापुर पहुंची डायरेक्टर अनूप ठाकुर की टीम, कई सीन किए शूट और...
Sun, 22 Nov 2020 04:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
टीवी शो के लिए शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से एक टीम डायरेक्टर अनूप ठाकुर के नेतृत्व में हस्तिनापुर शूटिंग के लिए पहुंची। टीम ने हस्तिनापुर के कई स्थानों पर सुबह से शाम तक टीवी शो के लिए शूटिंग की, जिसमें प्राचीन धरोहरों को भी शूट किया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शूटिंग प्वाइंट बनाने की घोषणा की गई थी। महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले अनूप ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम शूटिंग के लिए हस्तिनापुर पहुंची। टीम ने हस्तिनापुर की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा और उसके बाद ग्रीनलैंड फार्म हाउस, जैन मंदिरों की शृंखला व जंगल के कई सीन शूट करने के बाद टीम महाभारत कालीन प्राचीन पांडव टीला उल्टा खेड़ा पर पहुंची, जहां टीम ने टीवी शो के लिए कई प्वाइंट शूट किए, जिनमें महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन खंडहरों को भी शूट किया।
विज्ञापन
आज भी उपेक्षित है हस्तिनापुर
डायरेक्टर अनूप ठाकुर ने कहा कि उन्होंने महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल प्ले किया और हस्तिनापुर का नाम सुना। उसी समय से उनकी अभिलाषा हस्तिनापुर देखने की थी। मन था कि हस्तिनापुर में आकर वह यहां शूटिंग करें और सारी दुनिया को हस्तिनापुर के बारे में बताएं। हस्तिनापुर आज भी उपेक्षित है। यहां पर वह मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, जो होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गोपाष्टमी पर विशेष: अंकित ने शुरू की ये अनूठी मुहिम, गोबर को रोजगार से जोड़ा, तस्वीरें
शूटिंग की अपार संभावनाएं
डायरेक्टर अनूप ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हस्तिनापुर की धरती से अनेक महापुरुष और कई योद्धाओं और विद्वानों के नाम जुड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार को भी हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए आगे आना चाहिए। यहां फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। फिल्मों की शूटिंग से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। सोचा था हस्तिनापुर आज भी उसी प्राचीन स्थिति में होगा, परंतु यहां कुछ ऐसा प्राचीन प्रतीत नहीं हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/