{"_id":"6001f5798ebc3e31f65e3e1f","slug":"team-reached-for-construction-of-flood-post-in-fatehpur-prem-mawana-news-mrt5207283105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर प्रेम में बाढ़ चौकी के निर्माण के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर प्रेम में बाढ़ चौकी के निर्माण के लिए पहुंची टीम
विज्ञापन

हस्तिनापुर। फतेहपुर प्रेम स्थित गंगा बांध का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। समय पर काम पूरा कराने के लिए बड़े पैमाने पर मशीनें लगाई गई हैं। वहीं सिंचाई विभाग के माध्यम से फतेहपुर प्रेम गंगा मंदिर पर बाढ़ चौकी का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को एक टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
खादर क्षेत्र में बाढ़ से राहत देने के मकसद से प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है। फतेहपुर प्रेम स्थित युद्ध स्तर पर यहां पर कटाव निरोधक तटबंध का निर्माण चल रहा है। इसे सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में पूर्ण किया जा रहा है। तीन दिन पहले सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। शुक्रवार को मौके पर पहुंची टीम ने निरीक्षण किया। वहीं क्षेत्र में बाढ़ की अपडेट देने के लिए गंगा मंदिर पर बाढ़ चौकी का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ चौकी पर सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। गत वर्ष कटाव निरोधक तटबंध के लिए लगभग दस करोड़ रुपए प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित किए थे। इस वर्ष शेरपुर सिर्जोपुर तक कटाव निरोधक तटबंध के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपए प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित किए हैं। इसके लिए जल्द ही यहां कार्य शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद खादर क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों को बाढ़ से राहत मिल जाएगी।