फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers were provided with information about elementary education.

Meerut News: शिक्षकों को दी प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी

Sun, 28 Jun 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Teachers were provided with information about elementary education.
- सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा विषय पर सीबीएसई के कौशल आधारित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के 84 शिक्षकों, शिक्षाविदों और विद्यालय प्रमुखों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने सीबीएसई के संसाधन व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा बच्चों के आजीवन सीखने की मजबूत नींव है। उन्होंने शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए सीबीएसई की पहल की सराहना की। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप प्रारंभिक शिक्षा, खेल आधारित एवं अनुभावात्मक शिक्षण, समग्र विकास, बालवाटिका शिक्षण पद्धति, गतिविधि आधारित कक्षा संचालन, कहानी, संगीत, कला और मुक्त खेल के माध्यम से शिक्षण पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिभागियों ने पाठ योजना तैयार करने और शिक्षण सामग्री निर्माण से जुड़े व्यावहारिक सत्रों में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed