फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers wearing black bands are teaching to press for their demands.

Meerut News: अपनी मांगों के लिए काली पट्टी बांधकर पढ़ा रहे शिक्षक

Tue, 24 Feb 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers wearing black bands are teaching to press for their demands.
हस्तिनापुर में अपनी मांगों को लेकर हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते शिक्षक स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। ब्लॉक के परिषदीय शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से शांतिपूर्ण विरोध शुरू कर दिया है। विरोध स्वरूप 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर नियमित रूप से शिक्षण कार्य करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वह शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विरोध कर रहे शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से मुक्त किया जाए। सभी शिक्षकों की वर्षों की सेवा, विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम और अनुभव स्वयं उनकी योग्यता का प्रमाण हैं। ऐसे में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को पुनः पात्रता परीक्षा की बाध्यता में डालना न्यायोचित नहीं है। काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करना प्रतीकात्मक विरोध है, जिससे वह अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं बल्कि संवाद के माध्यम से समाधान चाहते हैं।

हस्तिनापुर में अपनी मांगों को लेकर हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते शिक्षक स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में अपनी मांगों को लेकर हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते शिक्षक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed