बिजनौर: ड्रेस बाहर से खरीदने पर बच्चों को धूप में खड़ा किया, दी स्कूल से निकालने की धमकी
मामला यूपी के बिजनौर जिले का है। यहां स्कूल ड्रेस बाहर से खरीदने पर छात्र और छात्रा को सजा स्वरूप धूप में खड़ा रखा गया। इस संबंध में परिजनों ने एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ से शिकायत की। साथ ही पूरे मामले में स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
स्योहारा के मोहल्ला तराई निवासी तराई हिंदू चौधरियान निवासी प्यारेलाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एडीएम को सौंपा। पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी इशिका सैनी और बेटा लक्ष्य स्योहारा के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक और यूकेजी में पढ़ते हैं।
स्कूल की ड्रेस बाहर से खरीदने पर 24 अप्रैल को उसके दोनों बच्चों को स्कूल प्रबंधक ने धूप में खड़ा करके रखा। साथ ही घर जाकर बताने पर नाम काटने की बात कहकर डराया और धमकाया। इससे उसकी बेटी की स्कूल के बाद हालत खराब हो गई। उसका अस्पताल में उपचार कराया गया।
पिछली 30 अप्रैल को भी दोनों बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया। प्रबंधक ने कहा कि माफी न मांगने तक दोनों बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्यारेलाल के अनुसार वे 26 अप्रैल को स्कूल प्रबंधक ने अपनी गलती मानते हुए फैसलानामा लिखा था।
प्रबंधक अपने आपको एक राजनीतिक दल का नेता बताते हुए अब उन्हें धमका रहे हैं। उधर, एडीएम ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वाले पीड़ित पिता के साथ अभिभावक संघ के नृपेंद्र देशवाल भी मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/