फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers sensitized to the needs of children with disabilities.

Meerut News: शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की जरूरतों के प्रति किया जागरूक

Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers sensitized to the needs of children with disabilities.
- बीआरसी रोहटा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र में सहायक अध्यापकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय समावेशी प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। आठ से 14 अक्तूबर तक आयोजित प्रशिक्षण जिला समन्वयक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक कमलेश कुमार, अंजू सैनी, प्रमोद कुमार और दीपक कुमार ने शिक्षकों को दिव्यांगता की पहचान, उसके संभावित कारणों, निदान और आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही 21 प्रकार की दिव्यांगताओं और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को समझने और उनकी क्षमता के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों को तैयार करना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके साथ संवेदनशीलता और सहयोग का व्यवहार करें। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक परामर्श देने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed