{"_id":"68bb101d4fa1891c7a011d84","slug":"teachers-day-teachers-were-honored-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109560-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस : शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस : शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। संस्थान
सरधना। शिक्षक दिवस के अवसर पर एसजी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पेशन की ओर से बदरुद्दीन नगर नानू में क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
एसजी वर्ल्ड स्कूल में छात्र-छात्राएं शिक्षक बनकर आए और छोटी कक्षाओं में पढ़ाने का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद आदि रंगारंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि गुप्ता ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है और शिक्षक उस धन के सबसे बड़े साधन हैं।
वहीं, सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पेशन द्वारा समारोह में सात बाल मित्र ग्रामों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार त्यागी ने कहा कि गुरु ही वह साधन है जो बच्चे के जीवन को सही दिशा और उज्ज्वल भविष्य दे सकता है। परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार और शेर खान ने कहा कि दूसरे के दुख को अपना दुख समझना ही सच्ची करुणा है। हमें हर जीव के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए। इस समारोह में तेजवीर सिंह, संजय कुमार, सुनील कुमार, अमित त्यागी मौजूद रहे।