फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers beaten students, eating poisoned, death in hospital, students in panic

शिक्षकों के पीटने पर खाया ज़हर, अस्पताल में तोड़ा दम, दहशत में छात्र

Wed, 13 Sep 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Wed, 13 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Teachers beaten students, eating poisoned, death in hospital, students in panic
स्कूल में हंगामा करते ग्रामीण

बिजनौर जनपद के स्योहारा में शिक्षकों की पिटाई से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले छात्र की मुरादाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


मोहल्ला आर्य नगर निवासी सुनील पाल का पुत्र निखिल पाल (15) नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को कॉलेज के तीन शिक्षकों ने किसी बात से नाराज होकर उनके पुत्र समेत तीन छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर निखिल ने अपने घर आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। निखिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही निखिल का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि छात्रों की से पिटाई से अन्य छात्र भी दहशत में है।
विज्ञापन


छात्रा को पीटा, शिक्षक पर रिपोर्ट ः हीमपुर दीपा, दयानंद जनता इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने कक्षा दस की छात्रा की पिटाई कर दी। इस मामले में छात्रा के परिवारीजनों ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव पुट्ठा निवासी अतीक की पुत्री गजाला कक्षा दस की छात्रा है। सोमवार को वह अपनी कक्षा में किसी बात को लेकर हंस पड़ी। आरोप है कि कक्षा में मौजूद शिक्षक ने हंसने का कारण पूछते हुए उसे खड़ा कर दिया और उसके कान पर थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसे सुनाई देना बंद हो गया। छात्रा ने घर पहुंच कर शिक्षक द्वारा पिटाई किये जाने की जानकारी परिवारीजनों को दी। मंगलवार को छात्रा के परिवारीजन कॉलेज पहुंचे तो शिक्षक नहीं मिला। इससे आक्रोशित परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा का कहना है कि वह सोमवार को अवकाश पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : फीस जमा न होने पर... दलित छात्रा को दी यातनाएं, स्कूल से निकाला

झूठे बर्तन न धोने पर शिक्षिका ने छात्र को पीटा, तहरीर दी गई

Teachers beaten students, eating poisoned, death in hospital, students in panic
शिक्षिका की पिटाई से घायल छात्र

गांव इस्माइलपुर निवासी हरि सिंह का पुत्र कृष्णा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। परिवारीजनों ने बताया कि सोमवार को विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नाजिया खातून ने खाना खाने के बाद कृष्णा से अपने झूठे बर्तन साफ करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर गुस्सा होकर शिक्षिका ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से कृष्णा बेहोश हो गया और उसकी आंख पर गहरी चोट आई है। मामले का पता लगने पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद परिवारीजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और शिक्षिका के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छात्र को सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डरा सहमा छात्र अब स्कूल जाने को मना कर रहा है। उधर, शिक्षिका नाजिया खातून बर्तन न धोने पर पिटाई करने के आरोप को गलत बताया है। छात्र को खेलते समय फिसल कर चोट लग गई थी। परिजन बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  ब्यूरो

कॉलेज में हंगामे के बाद शिक्षक निलंबित
नगीना में छात्र के साथ कुकर्म की कोशिश करने के आरोपी शिक्षक को कॉलेज के प्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे छात्र के परिजन ग्रामवासियों के साथ एमएम इंटर कॉलेज पहुंचे। प्रधानाचार्य राम बहादुर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। वार्ता के दौरान पीड़ित पक्ष ने घंटा बजा कर कॉलेज की छुट्टी करा दी। इससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर कर स्कूल की छुट्टी घोषित करा दी। प्रधानाचार्य के आश्वासन पर परिजन एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव चौधरी के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया। एसडीएम शिशिर यादव को ज्ञापन सौंपकर आरोपी शिक्षक शाहिद अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं गई तो छात्र आंदोलन करेंगे।

पढ़ें : स्कूल की घोर लापरवाही... फिर गई एक छात्र की जान, मां का रो-रोकर हुआ ये हाल

आरोपी शिक्षक को निलंबित

Teachers beaten students, eating poisoned, death in hospital, students in panic
स्कूल में हंगामा

उधर, दोपहर बाद कॉलेज के प्रबंधक/ नगरपालिका नगीना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक के निलंबन की प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा ने पुष्टि की है। 

थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह का कहना है कि शिक्षक अपने परिवार के साथ फरार है। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पकड़ा
स्योहारा के एक गांव में किशोरी से बलात्कार का प्रयास हुआ। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक व्यक्ति पत्नी के साथ दवाई लेने बाहर गया हुआ था। घर में उसकी पुत्री समेत तीन बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार का प्रयास किया। नाबालिग ने शोर मचा दिया। जिसे सुन कमरे में सो रही बहन और छत पर सो रहे भाई ने आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed