{"_id":"691c85e330c09564f50564d1","slug":"teachers-are-called-upon-to-attend-the-delhi-rally-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105577-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षकों से दिल्ली महारैली में पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षकों से दिल्ली महारैली में पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन
टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों की विशाल बैठक मे पहुंचे अध्यापकगण। स्त्रोत:- संव
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों की बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय भटीपुरा में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ माछरा इकाई की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश तोमर द्वारा की गई। इसमें जिला संरक्षक सुरेश शर्मा एवं जिला संगठन मंत्री विपिन कुमार आदि शामिल हुए।
वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बैठक का उद्देश्य बताया। केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व अध्यापकों पर लागू किए जा रहे टेट के विरोध में 5 दिसंबर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारी पर भी मंथन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि जिला अध्यक्ष राकेश तोमर के आह्वान पर ब्लॉक माछरा से चार बसें महारैली में पहुंचेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर, ब्लॉक मंत्री प्रेमचंद, ब्लॉक संरक्षक वीर बहादुर एवं ओमपाल सिंह द्वारा उनको आश्वस्त किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में ब्लॉक माछरा के समस्त अध्यापक महारैली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस आह्वान का समस्त अध्यापकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। बैठक में उपस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भटीपुरा की इंचार्ज अध्यापिका अनुराधा, बबीता तोमर, सुभाषिनी वर्मा एवं माछरा ब्लॉक के विद्यालय से दर्जनों अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।