फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers and students honored

Meerut News: शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 30 Jan 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Teachers and students honored
दौराला - बीआरसी में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया गया सम्मानित। स्रोत
दौराला। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिवाया बीआरसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पूर्व प्राथमिक शिक्षा को प्राथमिक शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। विकास क्षेत्र दौराला के प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक को पढ़ाने वाले शिक्षक, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संयुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीपीओ दौराला दीपक चौबे ने किया। एसआरजी नीलम पंकज ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लोईया, मटौर, सिवाया, पबरसा, रसूलपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अध्यापिकाओं को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 35 छात्र - छात्राओं को भी पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मोहम्मद आशिक ने किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार, संजय त्यागी, अनिल कुमार, डॉ. संजीव कुमार, शशि कौशिक, विकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed