फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher suspended by BSA after tampering with schoolgirl in Muzaffarnagar

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने पर शिक्षक की धुनाई, गिरफ्तारी के बाद बीएसए ने किया निलंबित

Mon, 20 May 2019 09:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 May 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended by BSA after tampering with schoolgirl in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

मुजफ्फरनगर के सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा काफी समय से कक्षा सात की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा करते हुए आरोपी शिक्षक की धुनाई कर दी। बाद में आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र निवासी एक किशोरी कक्षा-सात की छात्रा है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उर्दू विषय के सहायक अध्यापक नाजिश अहमद पिछले गुरुवार से छात्रा के साथ छेड़छाड़ के साथ ही उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। विरोध करने पर आरोपी द्वारा छात्रा को डराया-धमकाया जाता था, जिससे पीड़ित छात्रा चुप्पी साधे हुए थी। सोमवार को भी छात्रा स्कूल पहुंची, जहां आरोपी अध्यापक ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं, जिस पर पीड़िता स्कूल से बीच में ही घर जा पहुंची और परिजनों को अध्यापक की करतूत से अवगत कराया। छात्रा की आपबीती सुन परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंचे और आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। 
विज्ञापन


सूचना पर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि आरोपी अध्यापक नाजिश अहमद के खिलाफ छात्रा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

बीएसए ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित 
रोहाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक नाजिश अहमद को बीएसए योगेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से इस संबंध में सूचना मिलने पर चरथावल बीईओ अलका अग्रवाल को जांच के लिए मौके पर भेजा था। बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने अपनी जांच में शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए। उन्होंने जांच रिपोर्ट में आरोपी शिक्षक के निलंबन की संस्तुति की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed