यूपी: फोन पर अश्लील बातें करने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निलंबित, जांच के लिए टीम गठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र के संबंध में दूसरे छात्र के साथ फोन पर अश्लील बातें करने वाले एक इंटर कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन कमेटी ने शिक्षक को निलंबित कर पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जो 15 दिन के भीतर प्रबंधन कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में चार दिन पूर्व एक शिक्षक का छात्र के साथ बातचीत वाला अश्लील ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें शिक्षक फोन से किसी छात्र के संबंध में अश्लील बातें कर उससे मदद मांग रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों के प्रधानों और अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन कमेटी की बैठक में प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने शिक्षक को निलंबित किया
शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जिसमें तीन शिक्षक और दो प्रबंध कमेटी के सदस्य शामिल किए गए हैं। जांच कमेटी 15 दिन के भीतर पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन कमेटी को सौंपेगी। ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। - प्रधानाचार्य
यह भी पढ़ें: बिजनौर: छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, निकाह करने का बनाता था दबाव
शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
शिक्षक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। - आनंद देव मिश्र, कोतवाल
डीएम के आदेश पर कमेटी गठित
डीएम के आदेश पर इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/