फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teacher arrested after molesting with girl student at Bijnor city

बिजनौर: छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, निकाह करने का बनाता था दबाव

Sat, 28 Sep 2019 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Sep 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
A teacher arrested after molesting with girl student at Bijnor city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में शिक्षक और शिष्या के रिश्तों को तार- तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि ट्यूशन पढ़ने घर आने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने, उसके घर पर आकर शादी का दबाव बनाने व शादी न करने पर जबरन उठा ले जाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नईम अहमद के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के दादा ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी 15 वर्षीय पोती गांव मकसूदपुर के नईम अहमद के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उसकी पोती ने बताया कि ट्यूशन पढ़ते समय नईम अहमद अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। गलत इरादे से उसको छूता था। उससे शादी करने का दबाव बनाता था। शादी न करने पर परिवार को जान से मारने और उसे घर से उठा ले जाने की धमकी देता था। तहरीर में यह भी कहा गया है कि 26 सितंबर को नईम उसके घर आया और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसके मना करने पर उसे घर से उठाने की धमकी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ट्यूशन जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, आरोपी धमकी देकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के दादा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़, जबरन शादी करने का दबाव बनाने सहित पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी नईम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed