फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher arrested for insulting gods and goddesses

Meerut News: देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for insulting gods and goddesses
कंकरखेड़ा (मेरठ)। देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने सरकारी शिक्षक अमोल निगम को गिरफ्तार किया है। अमोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने घर में तोड़फोड़ करते हुए देवी-देवताओं का अपमान कर रहा है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि सरधना रोड निवासी अमोल व उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक है। अमोल शराब पीने का आदी है। कुछ दिन पूर्व अमोल का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी उसे बिना बताए घर चली गई थी। घर पर पत्नी को नहीं देख अमोल भड़क गया था और उसने घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान उसने देवी-देवताओं की तस्वीर का अपमान भी किया। अमोल ने खुद इसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन

शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय बजरंगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंहराज सिंह गहलौत ने कार्यकर्ताओं के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed