{"_id":"6919bd3db47f3ba8050215d7","slug":"teach-teachers-the-principles-of-digital-technology-and-ai-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110737-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षकों को डिजिटल तकनीक और एआई के सिद्धांत बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षकों को डिजिटल तकनीक और एआई के सिद्धांत बताए
विज्ञापन
डायट में तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण लेते हुए। (स्त्रोत डाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। डायट की कंप्यूटर लैब में आयोजित तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण का पहला बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों के 92 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना था। गौरव त्यागी इस प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी थे।
व्याख्याता डाइट डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. प्रेमा आर्य, विनीता सिवास और शिप्रा विश्नोई ने मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य किया। पहले दिन उन्होंने शिक्षकों को कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइल प्रबंधन और बुनियादी सॉफ्टवेयर और एमएस वर्ल्ड के बुनियादी उपयोग की मूल बातें बताई। दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल साक्षरता पर जानकारी प्रदान की। इसमें चैटजीपीटी, जैमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे एआई टूल्स के उपयोग के साथ-साथ एमएस पावर पॉइंट, एमएस एक्सेल और इंटरनेट ब्राउजिंग का परिचय भी शामिल था। प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिन शिक्षा, ईमेल और ऑनलाइन संचार में डिजिटल टूल्स के उपयोग और साइबर सुरक्षा की मूल बातों पर जानकारी दी गई।
प्रमाणपत्र वितरित करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और शिक्षा में प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया। प्रशिक्षण का दूसरा बैच 17 नवंबर को कंप्यूटर लैब में शुरू होगा।