फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TB Free India Campaign: 103 people underwent X-rays in the camp

टीबी मुक्त भारत अभियान : शिविर में 103 लोगों के हुए एक्सरे

Fri, 05 Jun 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
TB Free India Campaign: 103 people underwent X-rays in the camp
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी। स्वास्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली ने किया। शिविर में पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन के माध्यम से 103 लोगों की छाती की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर जांच कराने के लिए ऐसे शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं। शिविर में खांसी, बुखार, वजन कम होना तथा अन्य टीबी संबंधी लक्षणों वाले लोगों की जांच की गई। संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग लगातार शिविर आयोजित कर लोगों की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में टीबी के लक्षण पाए जाएंगे। उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत निशुल्क दवा एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, कमजोरी या वजन कम होने जैसी समस्या हो तो उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। इस दौरान विजयपाल सिंह, नईम, नजर मोहम्मद व संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed