फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taxpayers should not face any problem in house tax: Mayor

गृहकर में करदाताओं को नहीं होनी चाहिए परेशानी : महापौर

Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Taxpayers should not face any problem in house tax: Mayor
गृहकर के मामले में लोगों को हो रही असुविधा या भ्रम की स्थिति को देखते हुए बुधवार को घंटाघर स्थित टाउनहॉल में महापौर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महापौर ने गृहकर से संबंधित समीक्षा करते हुए निगम के कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि महानगर की जनता को गृहकर से संबंधित जानकारी पूर्ण सत्यता, स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराई जाए जिससे किसी प्रकार की भ्रांति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक करदाता को उसके भवन निर्माण की अवधि के अनुसार वार्षिक किराया मूल्यांकन पर निर्धारित छूट अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए ताकि करदाताओं को अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन

महापौर ने निर्देश दिए कि भवन स्वामियों द्वारा भरे गए स्वकर प्रपत्रों को तत्काल प्राप्त कर संशोधित बिल अविलंब उपलब्ध कराए जाएं जिससे करदाता निर्धारित समयावधि में गृहकर की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कर सकें। मुंशी और गृहकर मित्रों को स्वकर प्रपत्र भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक से पांच-पांच स्वकर प्रपत्र भरवाए गए, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, मुंशी और 89 गृहकर मित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed