फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tax of 1 crore paid against a stock claim of 346 crore.

Meerut News: 346 करोड़ के स्टॉक दावे में जमा किया एक करोड़ कर, मिला 28 लाख स्टॉक

Fri, 10 Jul 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Tax of 1 crore paid against a stock claim of 346 crore.
जांच में मिला करोड़ों के स्टॉक का दावा संदिग्ध, स्टॉक में 3.02 करोड़ रुपये की कमी स्वीकारी
विज्ञापन


डीआरसी-03 के जरिये कराया गया कर जमा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ( एसआईबी ) की जांच में शहर की एक बेवरेज ट्रेडिंग फर्म में स्टॉक के बड़े अंतर का मामला सामने आया है। जांच के दौरान कारोबारी ने स्टॉक में कमी स्वीकार करते हुए डीआरसी-03 के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक कर जमा कराया है। विभाग अब फर्म के अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच कर रहा है।
जीएसटी विभाग ग्रेड दो सुशील कुमार सिंह ने बताया कि टीम द्वारा रामबाग कॉलोनी स्थित एमएस जेएएस एंटरप्राइजेज के जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध वर्ष 2024-25 से जून 2026 तक के खरीद-बिक्री के आंकड़ों की समीक्षा की गई। जांच में सामने आया कि खरीद और बिक्री के अंतर के आधार पर फर्म के व्यापार स्थल पर करीब 345.90 करोड़ रुपये का स्टॉक होना चाहिए था। प्रारंभिक रेकी में वहां बहुत कम माल मिला।
विज्ञापन

इसके बाद अपर आयुक्त ग्रेड दो विवेचना एवं अनुसंधान शाखा सुशील कुमार सिंह के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त अमित कुमार पाठक के नेतृत्व में एसआईबी टीम ने सात जुलाई को फर्म पर जांच की। टीम में उपायुक्त संजीव कुमार आर्या, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार और राज्य कर अधिकारी रजनीश कुमार शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान फर्म में करीब 28 लाख रुपये मूल्य का कोल्ड ड्रिंक्स, बेवरेज और आइसक्रीम का स्टॉक मिला। व्यापारी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टॉक विवरण के मुकाबले 3.02 करोड़ रुपये मूल्य का स्टॉक कम पाया गया। विभाग के अनुसार, कारोबारी ने इस कमी को स्वीकार करते हुए जांच के बाद डीआरसी-03 के माध्यम से 1.01 करोड़ रुपये कर जमा कर दिया। फिलहाल विभाग फर्म के अन्य दस्तावेजों और अभिलेखों की विस्तृत जांच कर रहा है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed