{"_id":"5883ae7f4f1c1b701befff99","slug":"tax-chori-me-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 करोड़ की कर चोरी में जेल गया सुपरवाइजर, जानें क्या है पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 करोड़ की कर चोरी में जेल गया सुपरवाइजर, जानें क्या है पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अवैध तरीके से संचालित पान मसाला एवं तंबाकू फैक्ट्री के खुलासे के बाद शनिवार को डीजीसीईआई ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर मनोज को मेरठ की स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस (डीजीसीईआई) ने बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक मां भगवती प्रोडक्ट्स कंपनी के नोएडा व दिल्ली के पांच ठिकानों पर छापामारी में 17 करोड़ की कर चोरी पकड़ी थी। इस दौरान सेक्टर 24 दीपनगर रोहिणी दिल्ली में अवैध तरीके से तंबाकू व पान मसाले का उत्पादन होता मिला था। टीम ने सुपरवाइजर मनोज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। टीम के अफसर सुपरवाइजर से फैक्ट्री के मालिक मनोज कुमार सिंह का पता जानने की कोशिशों में लगी रहे। लेकिन वह यही कहता रहा कि उसे सिर्फ इतना पता है कि मालिक मनोज कुमार सिंह नोएडा का रहने वाला है। इससे ज्यादा कुछ नहीं जानता। डीजीसीईआई की टीमें कंपनी मालिक की गिरफ्तारी के लिए नोएडा, दिल्ली और मुंबई में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन