फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tarun Mitra Parishad distributed scholarships to 40 students

Meerut News: 40 विद्यार्थियों को तरुण मित्र परिषद ने बांटी छात्रवृत्ति

Fri, 11 Sep 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Tarun Mitra Parishad distributed scholarships to 40 students
तरुण मित्र परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई निशुल्क छात्रवृत्ति स्रोत स्वयं
आर्थिक सहायता के साथ स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में तरुण मित्र परिषद की ओर से सेवा और शिक्षा को समर्पित 11वें वार्षिक निशुल्क छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धासदन में किया गया। कार्यक्रम में पितृहीन और साधनहीन 40 ग्रामीण विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ कॉपियां, लेखन सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए गए।
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम अनीता जैन की पुण्य स्मृति में प्रमोद जैन कागजी परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

परिषद के संगठन सचिव गौरव जैन और सहसचिव आलोक जैन ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधाओं से राहत देना है। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पंकज चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तरुण मित्र परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई निशुल्क छात्रवृत्ति स्रोत स्वयं

तरुण मित्र परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई निशुल्क छात्रवृत्ति स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed