फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taraweeh begins, first fast today

Meerut News: तरावीह शुरू, पहला रोजा आज

Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Taraweeh begins, first fast today
घंटाघर पर रजमान माह को लेकर फैनियों की खरीदारी करते लोग। ......... संवाद.......... कादिर
रमजान का चांद बुधवार को नजर आ गया। बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा। रोजे का एलान होते ही बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ बढ़ गई। लोगों ने खासतौर पर खाने के सामान की खरीदारी की। मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इशा की नमाज के बाद तरावीह शुरू हो गई।
विज्ञापन

शाम को मगरिब की नमाज के बाद ऊंची मस्जिद गुजरी बाजार में चांद कमेटी की बैठक हुई जिसमें रमजान का चांद दिखने का एलान किया गया। शहर काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने बताया कि शाही जामा मस्जिद, विकासपुरी मस्जिद, इम्लियान मस्जिद, खेडे वाली मस्जिद, शान ए इलाही गोला कुआं मस्जिद, लिसाड़ी गेट मस्जिद रशीदिया, कोतवाली स्थित कुरेशियान मस्जिद, इस्लामाबाद स्थित एक मिनारा मस्जिद, हापुड़ रोड जाकिर कालोनी स्थित एक मिनारा मस्जिद सहित शहर की मुख्य मस्जिदों में तरावीह और शबीना का दौर शुरू हो गया। चांद कमेटी की बैठक में शहर काजी के अलावा नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन, कारी सलमान कासमी, हाजी शीराज रहमान, हाजी मैनुद्दीन गाजी, मुफ्ती आबिद, मुफ्ती रिजवान, मौलाना मोइन अख्तर, मौलाना अलीमुद्दीन, मौलाना नोखेस, हाजी आदिल चौधरी, महफूज उर्फ गुड्डू, मौलाना शमशाद और मौलाना नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे। -------------
विज्ञापन

पांच और छह रोजा शबीने शुरू
मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने बताया कि रमजान का चांद दिखते ही शाही जामा मस्जिद में छह रोजा शबीना शुरू हो गया। इसके अलावा शाही ईदगाह में पांच रोजा शबीना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रमजान में सेहत का रखें ख्याल
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि रमजान सेहत के हिसाब अच्छा है मगर जो पहले से बीमार हैं या दवाएं लेते हैं और रोजे रखेंगे उन्हें अपने डॉक्टर से पहले सलाह कर लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही रोजे रखने चाहिए और अपना खानपान भी उसी हिसाब से सही करना चाहिए। दवा लेने वाले और बीमार खासतौर पर इसका ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि सामान्य लोगों को भी बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। दिनभर भूखे रहने के बाद एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाने से भी बचना चाहिए। इस बार पहला रोजा करीब पौने 13 घंटे का आखिरी रोजा करीब साढ़े 13 घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed