फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantrik, accused of kidnapping an innocent, was released from the police station

Meerut News: मासूम के अपहरण के आरोपी तांत्रिक को थाने से छोड़ा

Thu, 25 May 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tantrik, accused of kidnapping an innocent, was released from the police station
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले तंत्र क्रिया के लिए किए गए मासूम के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस पर दोनों आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया है। मासूम के माता-पिता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी दोनों तांत्रिकों से बच्ची की जान का खतरा बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने सीओ कोतवाली से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बुधवार को न्यू इस्लाम नगर में रहने वाला मुजाहिद अपनी पत्नी अंजुम और तीन साल की बेटी नोफिया को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। मुजाहिद ने बताया कि 22 मई को समर गार्डन निवासी तांत्रिक सद्दाम और उसके साथी ने घर में घुसकर उसकी बेटी नोफिया के अपहरण का प्रयास किया था। आरोप है कि दोनों तांत्रिक उसकी बलि देना चाहते थे। मगर इसी बीच मुजाहिद के बड़े बच्चे घर में पहुंच गए और आरोपियों से भिड़ गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मुजाहिद का कहना है कि पुलिस ने मामले में तहरीर देने के बाद आरोपी सद्दाम को हिरासत में लिया था लेकिन, शाम को ही सेटिंग करके थाने से छोड़ दिया गया। पीड़ित ने अपनी बच्ची की जान का खतरा जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed