फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric who was performing tantra in the cremator beaten

शमशान में तंत्र क्रिया कर रहे तांत्रिक को पीटा

Wed, 27 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tantric who was performing tantra in the cremator beaten
शमशान में तंत्र क्रिया कर रहे तांत्रिक को पीटा
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव की है घटना
सरूरपुर/मेरठ।
पांचली बुजुर्ग गांव के शमशान में मंगलवार रात जलती चिता के पास तंत्र क्रिया कर रहे तांत्रिक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। हालांकि तांत्रिक मौके से भाग निकला। मामले को लेकर थाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के मुताबिक, गांव पांचली बुजुर्ग निवासी धर्म सिंह पुत्र ब्रह्मानंद की मंगलवार को मौत हो गई थी। ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार कर शाम को लौट आए। परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ देर वे दोबारा श्मशान पहुंचे तो एक युवक चिता से छेड़छाड़ कर रहा था। पास में ही तंत्र क्रिया कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। मौके पर पान के पत्ते, चूड़ियां व अन्य सामान मिला। इस दौरान तांत्रिक छूटकर जंगल में भाग निकला। मामले को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे और तांत्रिक सद्दाम पर चिता से छेड़खानी का आरोप लगाया। धर्मपाल ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। मामले को लेकर गांव में तनाव हो गया है। एसओ सरूरपुर सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed