Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric raped woman, case registered

Meerut News: तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Tantric raped woman, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के एक मोहल्ले में तांत्रिक पर पड़ोसी महिला से दुष्कर्म करने और उसकी नाबालिग बेटी से अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि वह सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करती है। करीब एक वर्ष पहले उसने आरोपी के मकान में किराये पर रहना शुरू किया था। उस समय आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताया था। कुछ समय बाद उसके व्यवहार से परेशान होकर महिला ने मकान खाली कर दिया और अपने पति व बच्चों के साथ पास में ही किराये के दूसरे मकान में रहने लगी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार मकान खाली करने के बाद भी आरोपी उस पर और उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। वह बहाने से उनके घर के पास आता और बात करने की कोशिश करता। महिला ने कई बार विरोध किया लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। सोमवार को महिला घर पर अकेली थी तभी आरोपी घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद महिला ने अपने पति को जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed