फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric forcibly sits in car, tries to exorcise girl in police custody

Meerut News: जबरन कार में बैठा तांत्रिक, पुलिस अभिरक्षा में युवती पर झाड़-फूंक की कोशिश

Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Tantric forcibly sits in car, tries to exorcise girl in police custody
परतापुर। परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए सीएचसी ले जाई जा रही एक युवती को उसके परिजनों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि परिजनों ने एक तांत्रिक की मदद से गाड़ी में ही युवती पर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र की कोशिश की। यह देखकर वहां बैठी महिला पुलिसकर्मी भी दहशत में आ गई। महिला पुलिसकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवती के परिजन मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस युवती को थाने ले गई और आशा ज्योति केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन



दरअसल परतापुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सात जनवरी को थाने में पड़ोसी युवक के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को युवक और युवती थाने पहुंचे और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए युवती के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन



रास्ते में रोका, तंत्र-मंत्र का प्रयास
पुलिस ने युवती को निजी कार से मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भूड़भराल भेजा। इसी दौरान युवती के परिजनों ने कार को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान एक तांत्रिक जबरन कार में बैठ गया। महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और युवती पर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी में बैठी महिला पुलिसकर्मी तांत्रिक की हरकतों को देखकर सहम गई। उसने तुरंत परतापुर थाने को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर युवती के परिजन भाग गए। पुलिस युवती को थाने ले आई। युवती पर हुए इस कथित तंत्र-मंत्र को लेकर युवक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed