फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tannu Khare is Miss Farewell, Akshat Sharma is Mr. Handsome

Meerut News: तन्नू खरे मिस फेयरवेल, अक्षत शर्मा बने मिस्टर हैंडसम

Wed, 11 Feb 2026 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Tannu Khare is Miss Farewell, Akshat Sharma is Mr. Handsome
एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। चेतन सिंह को मिस्टर फेयरवेल और तनु खरे को मिस फेयरवेल और मिस्टर हैंडसम अक्षित शर्मा, मिस जॉर्जस दीपांशी को चुना गया। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया ।

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज, डायरेक्टर डॉ. रितिका भारद्वाज, मैनेजमेंट सदस्य नमन भारद्वाज और प्राचार्य उमेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उमेश शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और अच्छे संस्कारों से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने माता-पिता, शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। राजीव भारद्वाज ने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदलने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दुर्गेश पालीवाल, डॉ. गौरव शर्मा, विभा शर्मा अनीता चौहान, अनीका चौहान वंदना चौधरी, मनोज चौहान, विकास कुमार, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed