फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tankey par chade

टंकी पर चढ़े किसान, आत्मदाह का प्रयास

Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
tankey par chade
टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला
 बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर 26 माह से आंदोलनरत शताब्दीनगर के किसान मंगलवार को पानी की टंकी पर जा चढ़े। केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। टंकी पर कबाड़ में आग लगाकर कूदने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस, प्रशासनिक और एमडीए अफसरों ने किसानों को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसान देर रात तक टंकी पर ही जमे थे।
विज्ञापन

वहीं, एमडीए अधिकारियों ने 26 अगस्त को बैठक कर अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया। देर रात किसानों के बीच पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कोई सक्षम अधिकारी ही यहां आकर ठोस आश्वासन दे। नहीं तो आंदोलन होगा। भाकियू नेता विजयपाल घोपला, संजय दौरालिया, विनोद घोपला, ईलम सिंह जंगेठी, विनोद जिटौली, नरेश चौधरी, सुभाष घोपला, विकास, मदन घोपला, राजू घोपला, अनिल घोपला आदि ने कहा कि अब मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed