फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tampering of mediation by doctors closed the case

डॉक्टरों की मध्यस्थता से हुआ छेड़छाड़ मामले का पटाक्षेप

Thu, 09 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tampering of mediation by doctors closed the case
डॉक्टरों की मध्यस्थता से हुआ छेड़छाड़ मामले का पटाक्षेप
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस के हस्तक्षेप से पहले शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की मध्यस्थता से डॉक्टर मलय शर्मा छेड़छाड़ प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है। चिरंजीव नर्सिंग होम पर डॉ. नीरज कांबोज, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय गुप्ता की पहल पर समझौता वार्ता हुई। जिसमें डॉ. मलय शर्मा ने भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने का वायदा किया। इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने जाकर इस मुकदमे को वापस लेने का प्रार्थनापत्र दिया।

उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर को एक अस्पताल की महिला कर्मचारी ने डॉक्टर मलय शर्मा और उनके मैनेजर भाजपा नेता गगन सोम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि डॉक्टर मलय शर्मा दो साल से उसके साथ आपत्ति जनक टिप्पणी और अश्लील हरकत करते हैं। इसका विरोध करने पर गगन सोम ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच अस्पताल और शहर के डॉक्टरों ने मामले का समाधान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed