फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tampered with BSc student in Meerut

बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, भीड़ ने मनचलों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Fri, 05 Oct 2018 06:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 05 Oct 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tampered with BSc student in Meerut
युवती से छेड़छाड़

यूपी के मेरठ शहर में शुक्रवार को आरजी कॉलेज के पास मनचलों ने बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ कर डाली। वहीं भीड़ ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। छात्रा शहर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि छात्रा के पिता बागपत के रहने वाले हैं और मेरठ में एक विभाग में कार्यरत हैं। छात्रा का आरोप है कि पिछले कई दिन से दो युवक उसे परेशान कर रहे थे जब वह आती जाती थी तो उसका पीछा करते थे। आज छात्रा ने कॉल करके अपने पिता को बुला लिया। इसके बाद छात्रा के पिता अन्य लोगों के साथ पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


वहीं सिविल लाइन थाने में छात्रा के पिता ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पूछताछ में पता चला है कि एक आरोपी के पिता पुलिस में सिपाही हैं और गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में तैनात हैं। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि सिविल लाइन पुलिस कांस्टेबल के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed