फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tamancha factory caught in Alampur forest, two arrested

आलमपुर के जंगल में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tamancha factory caught in Alampur forest, two arrested
आलमपुर के जंगल में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने गांव आलमपुर बुजुर्ग के जंगल में ईख के खेत में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, जिसमें दो बने तथा चार अधबने तमंचे तथा उपकरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव आलमपुर बुजुर्ग के जंगल में पूर्व प्रधान भीम सिंह पाल के ईख के खेत में तमंचा बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस ने मौके पर छापा मारते हुए नवाब पुत्र फैज मौहम्मद निवासी कुढ़ला थाना मुंडाली तथा परवेज पुत्र शमीम निवासी गली नंबर-10 जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट को तमंचों व उपकरण सहित दबोच लिया। जबकि कुढ़ला निवासी जमशेद पुत्र फैयाद पुलिस पर तमंचे से फायर करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने मौके पर चार अर्द्धनिर्मित तमंचे, एक बट, एक कारतूस, ड्रिल मशीन, बरमा, पंखा व अन्य उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed