फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talks with DM fail, BKU protest continues for the fifth day, allegations of rigging in sugarcane committee e

BKU Protest: वार्ता विफल, पांचवें दिन भी थाने पर डटे किसान, गन्ना समिति चुनाव में धांधली की सीएम से की शिकायत

Tue, 01 Oct 2024 10:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Oct 2024 10:25 AM IST
सार

मेरठ में गन्ना समिति के डेलिगेट पद के नामांकन के बाद पिछले सप्ताह गुरुवार को हुए 102 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। शुक्रवार से किसान मेरठ के परतापुर थाने में धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
Talks with DM fail, BKU protest continues for the fifth day, allegations of rigging in sugarcane committee e
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोहिद्दीनपुर गन्ना समिति के चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन का परतापुर थाने पर धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शाम को डीएम से किसान प्रतिनिधिमंडल की वार्ता विफल रही। दोपहर में भाकियू के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने पहुंचकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई है। न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। आज पांचवे दिन भी भाकियू कार्यकर्ता और किसान परतापुर थाने पर ही डटे हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को किसानों के बीच पहुंचे गौरव टिकैत ने कहा कि ये किसान का ही चुनाव रहने दिया जाए। इसमें छेड़छाड़ पर आंदोलन होगा। हम किसी प्रत्याशी के न विरोध में हैं और न ही समर्थन में। प्रदेश के मुख्यमंत्री की शानदार छवि है। कुछ लोग छवि को बदनाम करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि किसान की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए।   

विज्ञापन

Talks with DM fail, BKU protest continues for the fifth day, allegations of rigging in sugarcane committee e
किसान नेता विजय घोपला, गाैरव टिकैत बाएं - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों से इस संघर्ष को अंतिम क्षण तक ले जाने का आह्वान किया। अध्यक्षता मेजर चिंदोड़ी और संचालन हर्ष चहल ने किया। शाम को महिलाएं भी पहुंचीं।

शाम को छह सदस्य प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी के निमंत्रण पर जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिलने कार्यालय पर गया। प्रतिनिधि मंडल में मेजर चिंदोड़ी, हर्ष चहल, सनी प्रधान, वीरेंद्र सरूरपुर, मोनू चौधरी, हरेंद्र सिंह शामिल रहे। डीएम ने धरना उठाने को कहा। प्रतिनिधिमंडल ने पर्चे बहाल करने या चुनाव निरस्त हो की मांग रखी, जिस पर डीएम ने इसे शासन से अवगत कराने की बात कही। जिसे किसानों ने नहीं माना। 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि वार्ता विफल रही, धरना जारी रहेगा। उधर, प्रशासन ने धरनास्थल पर पीएसी तैनात कर दी है। सोमवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसडीएम सदर कमल किशोर देश भूषण कंडारकर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ किठौर प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद रहे।
 

Talks with DM fail, BKU protest continues for the fifth day, allegations of rigging in sugarcane committee e
थाने में खड़े ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
थाने में ही जल रही भट्ठी
परतापुर थाने में धरनास्थल पर ही किसानों की भट्ठी जल रही है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना किसानों ने धरनास्थल पर ही खाया। दोपहर में छोले -चावल और शाम को आलू-पूड़ी बनाई गई।

बाबा विजयपाल घोपला का स्वास्थ्य गिरा
धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे बाबा विजयपाल घोपला के स्वास्थ्य की सोमवार को डॉक्टरों ने जांच की। उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। चौथे दिन अरुण नरंगपुर ने भी बाबा विजयपाल के साथ भूख हड़ताल की घोषणा कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति के चुनाव में 50 फीसदी नामांकन वापस
जिले की छह सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को सामान्य निकाय गठन के लिए हो रहे डेलीगेट चुनाव में पचास फीसदी नाम वापस हो गए। इसी के साथ अब 50 फीसदी डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। बाकी पचास फीसदी सीटों के लिए 3 अक्तूबर को चुनाव होगा। 

इसके लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। अभी तक छह सहकारी समिति के 1211 डेलीगेट पदों के लिए 1683 वैद्य नामांकन बचे थे। सोमवार को नाम वापसी के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार करीब 50 फीसदी सीटों पर नामाकंन वापसी हो गई। ऐसे में इन सीटों पर डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचित होना निश्चित हो गया है। बाकी सीटों पर तीन अक्तूबर को चुनाव होगा। 

अधिकारियों का कहना है कि मलियाना गन्ना समिति में 222 डेलीगेट निर्विरोध हो गए। वहीं मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में 143 पदों के सापेक्ष केवल चार गांवों में ही 8 पदों के लिए चुनाव होगा।  इसमें निर्वाचन क्षेत्र काजमाबाद गून के गांव ढिंढाला में 2 पदों पर चुनाव होना है। यहां 504 वोट हैं, जिनमें चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

Talks with DM fail, BKU protest continues for the fifth day, allegations of rigging in sugarcane committee e
किसान नेता गाैरव चाैधरी भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

सीएम को भेजी शिकायत
जनपद की गन्ना समिति मोहिउद्दीनपुर के चुनाव में हुई धांधली को लेकर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय नेहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। सीएम और मुख्य सचिव से उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed