फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taliban Punishment in Mangatpuram Meerut, decisions are made in panchayat

तालिबानी सजा: मेरठ के मंगतपुरम में आज भी पंचायत लेती है फैसले, पुलिस खामोश, हैरान कर देगा वीडियो

Tue, 28 Mar 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Mar 2023 12:12 PM IST
सार

मेरठ में सोमवार को युवक को तालिबानी सजा दिए जाने के एक वीडियो ने पढ़े-लिखे सभ्य समाज की पोल खोल दी। यहां दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक का मुंह काला कर गंजा किया गया और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Taliban Punishment in Mangatpuram Meerut, decisions are made in panchayat
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार को युवक को तालिबानी सजा दिए जाने के एक वीडियो ने पढ़े-लिखे सभ्य समाज की पोल खोल दी। वीडियो में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तालिबानी सजा दी गई। मामला मंगतपुरा क्षेत्र का है। यहां किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाकर एक युवक से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। लोगों ने पहले तो आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा। उसके बाद सिर मुंडवा कर मुंह पर कालिख पोती और मोहल्ले में घुमाया। 
विज्ञापन


सोमवार को दुर्व्यवहार का शिकार हुआ युवक एसएसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायती पत्र दिया। युवक के साथ मारपीट का वीडियो देखकर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पिटने वाले युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के परिजन तहरीर देंगे तो उक्त युवक पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


राजस्थान के तातनगर निवासी लखन अपनी बहन-बहनोई के पास मंगतपुरम आया था। उसकी बहन मंगतपुरम की झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात लखन बहन की झोपड़ी के पास रहने वाले एक परिवार की झोपड़ी में घुस गया था। पड़ोसी की नाबालिग बेटी सो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लखन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। झुग्गी-झोपड़ी के लोगों की पंचायत हुई और लखन को खुद ही सजा देने का फैसला सुना दिया। इसके बाद लोगों ने लखन को पेड़ से बांधकर पीटा। बाल काटे। गले में जूतों का हार पहनाया। फिर मुंह काला कर मंगतपुरम में घुमाया। रविवार सुबह लखन को मंगतपुरम से जाने का फरमान सुना दिया गया। युवक ने मामले की शिकायत ब्रह्मपुरी थाने में की। आरोेप लगाया कि उसकी बहन-बहनोई से कुछ लोग रंजिश रखते हैं। इसके चलते पिटाई कर दी। थाना पुलिस को वीडियो दिखाई। 

सोमवार सुबह युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी ने मामले की जांच की। पता चला कि यह मामला रंजिश का नहीं है। उक्त युवक ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने मारपीट करने में आरती, सुनीता, भागवती, रवि को गिरफ्तार किया है।  

मंगतपुरम में आज भी पंचायतें लगती हैं। लोग नियम कानून को ताक पर रखकर फैसले सुनाते हैं। दुष्कर्म के प्रयास के मामले में युवक की पिटाई का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां जंगलराज कायम है। इस वारदात में ब्रह्मपुरी पुलिस भी कम दोषी नहीं है। उसने 24 घंटे तक मामला दबाए रखा। एसएसपी ऑफिस में मामला पहुंचा, उसके बाद कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें: Kids Murder: बाल से लेकर हाथ के निशान तक जुटाया हर सुबूत, खुलेंगे नए राज, शाहिद बोला- 22 साल का भरोसा टूटा

अक्तूबर 2022 में मंगतपुरम में 400 लोगों के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। मामले की जांच गृह मंत्रालय ने टीम भेजकर कराई थी। आरोप था कि मंगतपुरम में चर्च बनाकर लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। इसमें महिला सहित नौ लोग जेल गए थे। इस प्रकरण की जांच चल रही थी कि अब युवक की पिटाई का मामला सामने आ गया। मारपीट का वीडियो को देखकर पुलिस अधिकारी हैरान हैं। मौके पर जाकर एलआईयू ने भी जांच की। पता चला कि मंगतपुरम के लोग रूढिवादी हैं। पुलिस से ज्यादा खुद की पंचायत पर विश्वास करते हैं। 

24 घंटे क्यों खामोश रही ब्रह्मपुरी पुलिस 
घटना का वीडियो देखने के बावजूद ब्रह्मपुरी पुलिस 24 घंटे चुप्पी साधे रही। इसे पुलिस की लापरवाही कहेंगे या सेटिंग कर मामला दबाने का प्रयास। एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है। ब्रह्मपुरी पुलिस पर भी कार्रवाई हो सकती है। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। स्थानीय लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई है।

मामला ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज किया गया है। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ की थी। लोगों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए युवक की बेरहमी से पिटाई की। बेइज्जत करने के लिए उसके बाल काट और मुंह काला किया। यह गलत है। मारपीट करने में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed