{"_id":"6ace3a604502b225fe0fc65d","slug":"talented-young-cricketers-were-honored-meerut-news-c-72-1-mct1009-161001-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को सम्मानित किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर खेल सामग्री प्रदान की गई।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने उद्देश्य से यह पहल की गई है। समारोह में विवेक शेखर (मनोहर लाल सराफ) , विनीत सरीन (ईएम प्रा. लि.), कनिष्क जैन, सुभाष राजपूत (आरआर स्पोर्ट्स प्रा. लि.) और डॉ. संजय जैन (ऋषभ क्रिकेट एकेडमी) के सहयोग से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और जेएसएसवाई स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों को बैट, पैड, ग्लव्स, थाई पैड, किट बैग, वार्मअप शूज सहित अन्य खेल सामग्री दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कौशिक ने सभी उभरते खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बुधवार को अंडर-14 स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट की फाइनल टीम के खिलाड़ियों का भी सम्मान होगा।