फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talent showcased in Rangoli and quiz competitions

Meerut News: रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Mon, 21 Sep 2026 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 21 Sep 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Talent showcased in Rangoli and quiz competitions
कृषि विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह से पूर्व महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थी स्थापना दिवस समारोह में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 26वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के तहत सोमवार को रंगोली और सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। चयनित विद्यार्थी दो अक्तूबर को होने वाले विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण और विकसित भारत.2047 जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में टीम ए की ब्रजमोहिनी और कुसुम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। टीम बी की स्नेहा और मुस्कान ने भी आकर्षक रंगोली प्रस्तुत कर सभी का ध्यान खींचा। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान प्रौद्योगिकी जैव प्रौद्योगिकी और समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

चतुर्थ वर्ष की स्नेहा यादव तृतीय वर्ष के आकर्ष निर्वाण समेत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद आकर्ष निर्वाण और स्नेहा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधिष्ठाता डॉ आरएस सेंगर, डॉ अमित कुमार,अधिष्ठाता डॉ आरएस सेंगर, सचिव डॉ नीलेश कपूर, विजेताओं को बधाई दी। चयनित विद्यार्थी दो अक्तूबर को होने वाले मुख्य विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांस्कृतिक सचिव डॉ पंकज चौहान, डॉ नीलेश कपूर,डॉ अमित कुमार, डॉ रेखा दीक्षित, डॉ आकाश, डॉ संदीप, डॉ बुधियास यशवर्धन वंश, अनुष्का और काव्या का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed